गुरुवार, 12 नवंबर 2009

वीडियो एलबम में खली की देशभक्ति



वो दुनिया के रेसलरो को धूल चटाने के लिए जाने जाते हैं। सरहद पार देश की नुमाइंदगी करते हैं। लेकिन अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के महाबली खली यानी दिलीप सिह राणा नई पारी की तैयारी में हैं। हॉलीवुड की छह फिल्मों में काम कर चुके खली अब देशभक्ति के गानों वाले वीडियो एल्बम में काम करने का मन बना चुके हैं। गुडगाँव में इंडियन रिजर्व बटालियन, भोंड़सी के एक कार्यक्रम में शिरकत गए खली ने ऐलान कि वो आईपीएस और आईआरबी में आईजी शील मधुर के गानों पर बनने वाले वीडियो एलबम में काम करेंगे।

खली ने कार्यक्रम में मुंबई हमलों के बाद गाए गए शील मधुर के गीत सुनकर ये फैसला लिया। समारोह में जिस गीत को सुनकर खली भावुक हुए, वो गीत 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों के बाद तैयार किए गए देशभक्ति के गानों का एलबम का एक हिस्सा था। शील मधुर के गीत ‘जब भी गिरेंगे फिर संभलेंगे’ को सुनने के बाद खली ने कहा, कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए। खली ने एल्बम के गायक और गीतकार शील मधुर से ये वादा किया, कि वो इस गाने पर जब भी कोई वीडियो एल्बम बनाएंगे, उसमें वो काम करने को तैयार हैं।

2005 में हॉलीवुड अभिनेता एडम सैंड्लर के साथ ‘द लॉन्गेस्ट यार्ड’ नाम की हॉलीवुड फिल्म में अभिनय कर चुके खली हॉलीवुड की छह फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें तीन फिल्में जल्द आने वाली हैं। अगर अच्छा अवसर मिले तो वो बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित अपने गांव में धिरयाना में अपने भगत सिंह राणा की शादी में शामिल होने आ खली ने गांव जाने से पहले दिल्ली में मेट्रो का भी सफर किया। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से राजीव चौक तक की सफर करने वाले खली मेट्रो के यात्रियों के लिए आकर्षण बने रहे। इससे पहले उन्होंने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की प्रदर्शनी भी देखी।

दस सालों से अमेरिका में रह रहे खली का दिल हमेशा हिंदुस्तान के लिए धड़कता है, और अब वो डेढ़ से दो साल के बाद वापस अपने वतन लौट जाएंगे। पंजाब पुलिस में उपनिरीक्षक 37 साल के खली का शुरुआती जीवन संघर्षमय रहा है। दरअसल खली का नाम हिंदू देवी ‘काली’ के नाम पर था, जो बदलकर ‘खली’ हो गया है। मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले खली के बारे में कहा जाता है, कि वो जंगलों में निडर होकर घुमते थे। इतना ही नहीं खतरनाक अजगरों और सफेद बाघों से भी दो-दो हाथ कर चुके हैं।

अमर आनंद

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ